मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- बोचहां, हिंदुस्तान संवाददाता। प्रखंड के स्कूलों में विकास फंड व मरम्मती के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला हो रहा है। शिक्षा विभाग में दर्जनों वेंडर कब्जा जमाकर विकास की राशि को लूट रहे हैं। ये बातें सोमवार को पंचायत समिति की बैठक में विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार झा ने कही। उन्होंने बैठक में शिक्षा विभाग में बिना रिश्वत कोई काम नहीं करने का आरोप लगाया और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग सदन से की। कहा शिक्षिका गिन्नी कुमारी का पैर टूट गया था। वह भुगतान के लिए भटक रही है। मुखिया बैजू यादव ने कहा कि गरहां में हाई स्कूल दो कमरे का है, जिसमें 1200 बच्चे हैं। दो शिफ्टों स्कूल चल रहा है। बीडीओ सह बीईओ प्रिया कुमारी ने मामले की जांच कराने का आश्वाशन दिया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रमुख साजन पासवान की अध्यक्षता में आय...