दुमका, मई 16 -- रामगढ़, प्रतिनिधि।रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख बाबूलाल मुर्मू ने की। बैठक के मुख्य बिन्दु के रुओ में प्रखंड अंतर्गत संचालित मनरेगा, 15वें वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- टिकरी ग्राम पंचायत की शिकायत पर हुई पांचवीं बार जांचबैठक में उठे मुद्दे बैठक में स्कूल में ईको क्लब पार्क के नाम पर हुई गड़बड़ी का मुद्दा छाया रहा। पंचायत समिति सदस्य नवनीत शेखर ने इस मामले को उठाते हुए इसकी निष्पक्षता से जांच कराने की मांग किया है। कहा है कि प्रखंड क्षेत्र के स्कूल में ईको क्लब पार्क के नाम पर जबरदस्त गड़बड़ी की गई है। सरकारी दरों पर मजदूरों का भुगतान नहीं दिखा कर निरर...