कटिहार, अप्रैल 8 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुईं l बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने किया। बैठक में विधायक संगीता देवी मुख्य रूप से मौजूद रहीं । बैठक में एसडीपीओ अजय कुमार, बीपीआरओ अशोक कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में बिजली की लचर व्यवस्था एवं आशा बहाली में अनियमिता पर बिफरते हुए विधायक ने क्षेत्र में बिजली व्यस्था में अविलंब सुधार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रखंड में आशा बहाली में अनियमित को लेकर कहा कि लगातार शिकायत प्राप्त हो रही है कि बीसीएम द्वारा प्रावधान के विरूद्ध काम किया जा रहा है। इस मामले को लेकर जिला पदाधिकारी से मिलकर उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.