दुमका, मार्च 29 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में शनिवार को पंचायत समिति की एक बैठक प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक विकास कार्यों की बारी-बारी से कार्यवाही की समीक्षा की गई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की स्थिति, मजदूरों को समय पर भुगतान, कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। बाल विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, पोषण आहार वितरण एवं बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों को मिल रहे लाभ, स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर भी चर्चा की गई। नीलां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.