गढ़वा, दिसम्बर 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के जिला इकाई की ओर से गुरुवार को निलंबन और बर्खास्तगी पर पुर्नविचार व जांच में निर्दोष पाए गए पंचायत सचिवों को अविलंब बहाल करने सहित आठ सूत्री मांग पत्र उपायुक्त दिनेश यादव को सौंपा गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभु दयाल ने कहा कि पंचायत सचिवों के समक्ष उत्पन्न हो रही गंभीर चुनौतियों और प्रशासनिक विसंगतियों की ओर उपायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। पंचायत सचिव जो जमीनी स्तर पर सरकार की योजनाओं को लागू करने की रीढ़ हैं वह वर्तमान में कईं समस्याओं से जूझ रहे हैं। उससे उनके मनोबल व कार्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त से सभी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की मांग की गई है ताकि समस्याओं का समाधान होने पर सभी पंचायत सचिव दोगुने उत्साह के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.