पटना, मई 9 -- अपनी मांगों के समर्थन में बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ ने प्रमंडलवार आमरण अनशन करने का निर्णय लिया है। संघ के अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि पांच सूत्री मांगों के मसले पर विभाग की ओर से टालमटोल रवैया अपनाया जा रहा है। अब तक कोई ठोस व लिखित निर्णय नहीं लिए गए हैं। 16 से 20 मई तक पटना में धरना होगा। इसके बावजूद अगर विभाग ने सकारात्मक पहल नहीं की तो राज्यव्यापी प्रदर्शन, आमरन अनशन व आंदोलन होगा। संघ ने पंचायत सचिवों से इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...