गिरडीह, अगस्त 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 8 वर्षीय एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया है। आरोप बगोदर प्रखंड के हेसला पंचायत के पंचायत सचिव प्रयाग यादव पर लगा है। सोमवार को यह घटना अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में घटी। पीड़िता के पिता के आवेदन पर बगोदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता के पिता भी अंचल कार्यालय में कर्मचारी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया है। आवेदन के अनुसार, पीड़िता अपने भाई के साथ अंचल सह प्रखंड कार्यालय परिसर में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। ...