भागलपुर, मई 11 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सहित राज्य स्तरीय पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने के बाद सबौर प्रखंड क्षेत्र में पंचायत का विकास कार्य की गति धीमी हो गई है। एक माह से सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। जिसको लेकर पंचायत से जुड़े सभी विकास कार्य के अलावा जन्म प्रमाण पत्र सहित पंचायत स्तरीय कार्य को लेकर पंचायत की जनता प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। खानकित्ता पंचायत के मुखिया सुनील कुमार चौधरी, फरका पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद मंडल, बरारी पंचायत मुखिया जय करण पासवान सहित अन्य मुखिया ने कहा कि एक माह से पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं जिसको लेकर पंचायत के विकास कार्य धीमी गति से रही है। आम जनता को भी काफी परेशानी होती है। चंदेरी पंचायत के राजपुर निवासी दिव्यांग दीपक मंडल 15 दिनों से प्रमाण पत्र बनाने के लि...