समस्तीपुर, मार्च 20 -- समस्तीपुर। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ की बैठक गुरुवार को महासंघ स्थल पर रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पंचायत सचिवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री चेतनारायण यादव, महासंघ के जिला मंत्री राजीव रंजन एवं पूर्व राज्याध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा ने सरायरंजन के पंचायत सचिव रौशन कुमार चौधरी के साथ हुई घटना की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि घटना के नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। जिला मंत्री चेतनारायण यादव ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन को बाध्य होगा। वहीं राजीव रंजन ने कहा कि महासंघ इस मामले में मूकदर्शक बनकर नहीं रहेगा और पंचायत सचिवों की सुरक्षा को लेकर हरसंभव संघर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.