अमरोहा, मई 3 -- ग्राम पंचायत बाकीपुर में विकास कार्यों की जांच रिपोर्ट अब डीपीआरओ को सौंपी जाएगी। मामले में पंचायत सचिव की लापरवाही सामने आ रही है। अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत बाकीपुर की ग्राम प्रधान अमीर बानो का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में कराए गए कार्यों का भुगतान आज तक नहीं किया गया। गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत अधिकारी ने भुगतान नहीं किया। इस मामले में ग्रामीणों के शपथ पत्र भी दिए गए हैं। एडीपीआरओ विमल कुमार ने एडीओ पंचायत और तकनीकी अधिकारी संग पहुंचकर मौके पर जांच पड़ताल की। बताया कि ग्रामीणों से भी बात की गई है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान ने उस समय घोषणा की थी कि चुनाव जीतने पर सबसे पहले इस खड़जे का निर्माण कराया जाएगा। चुनाव जीतने पर खड़जा बनवाया गया। निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर डीपीआरओ क...