अमरोहा, दिसम्बर 3 -- ऑनलाइन उपस्थिति एफआरएस प्रणाली व गैर विभागीय कार्य कराने के विरोध में गंगेश्वरी ब्लाक के पंचायत सचिवों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य किया। ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सचिवों पर लगातार गैर-विभागीय कार्यों का बोझ डाला जा रहा है, जिससे ग्राम स्तरीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके विरोध में 4 दिसंबर तक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। आंदोलन के अगले चरण में 5 दिसंबर को सभी सचिव धरना देंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। इस मौके पर सचिव मोनू कुमार, दीपक कुमार, संदीप कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...