प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 15 -- कुंडा/परियावां, संवाददाता। एक दिसंबर से ऑनलाइन हाजिरी के विरोध कर रहे पंचायक सचिवों ने सोमवार को सामूहिक रुप से डीएससी डोंगल अपने ब्लॉक के एडीओ पंचायत को सौंपा। जिससे गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। ग्राम पंचायत सचिवों के प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशन पर एक दिसंबर से चल रहे ऑनलाइन हाजिरी के विरोध के क्रम में पंचायत सचिवों ने सोमवार को डीएससी डोंगल ब्लॉक के एडीओ पंचायत को सामूहिक रुप से सौंपा। कुंडा, कालाकांकर, बाबागंज, बिहार सभी ब्लॉकों में पंचायत सचिवों ने विरोध प्रकट किया। इस मौके पर अभिषेक शुक्ला, सुनील सिंह, रविशंकर सोनकर, प्रभांशु पांडेय, विजय कुमार, श्रीराम, अनुराग यादव, राम प्रताप यादव, अजीत, उर्मिला, आफताब अहमद, सुशील जायसवाल, शशिकांत सिंह, ज्योति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...