हाजीपुर, अप्रैल 24 -- हाजीपुर। नि.सं. जिले में पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने के मद्देनजर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा वैशाली जिले में पंचायत स्तर पर कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए ने बड़ा और निर्णायक कदम उठाया गया है। 22 अप्रैल 2026 को जारी आदेश के तहत प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी परिस्थिति में पंचायत सेवाओं को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जिले के हाजीपुर, बिदुपुर, लालगंज, भगवानपुर, महुआ, पातेपुर, जन्दाहा, राजापाकर समेत अन्य प्रखंडों में बड़ी संख्या में कर्मियों की वैकल्पिक प्रतिनियुक्ति की गई है,ताकि आम जनता को योजनाओं और सेवाओं का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम चरण में,प्रक्रियाएं डिजिटल प्रणाली से कराई जा रही जारी आदेश में पंचायत स्तर पर डाटा एंट्री ऑपरेटर, पंचा...