सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय में पंचायत सचिवों के सेवा संपुष्टि तथा एसीपी/एमएसीपी से संबंधित समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान सेवा संपुष्टि से संबंधित 23 मामलों पर विचार किया गया। जिसमें 22 मामलों में सेवा संपुष्टि की स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि एक मामले पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद निर्णय लेने पर सहमति बनी। वहीं एसीपी एवं एमएसीपी से संबंधित 4 मामलों की समीक्षा करते हुए योग्य कर्मियों को इसका लाभ देने हेतु पर की गई। बैठक में एसी ज्ञानेन्द्र, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, डीएसओ नरेश रजक आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...