गया, अप्रैल 16 -- पंचायत सचिवों व राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का व्यापक असर बोधगया में भी देखने को मिल रहा है। हड़ताल के कारण सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोधगया मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए गुरुवार को कहा कि पांच अप्रैल से सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। जिसके चलते पंचायत स्तर पर विकास कार्य ठप पड़ गया है। मुखिया ने जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जिन पंचायत सचिवों को दैनिक कार्य करने का आदेश दिया गया है, उन्हें वित्तीय प्रभार भी दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकारों पर लगी रोक ताकि योजनाओं का संचालन बाधित न हो। उन्होंने यह भ...