पूर्णिया, अप्रैल 9 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में बुधवार से पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के कारण प्रखंड कार्यालय का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव संघ की ओर से हड़ताल को लेकर पूर्व में लिखित सूचना दी गई थी। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी पांच सूत्री मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है। संघ के प्रतिनिधियों के अनुसार, उन्होंने अपनी मांगों को लेकर 11 मार्च और 25 मार्च को भी आवेदन देकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया था और सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया था। बावजूद इसके अब...