पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से गांवों की रफ्तार थमी, जरूरी सेवाएं ठप
गया, अप्रैल 28 -- पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से गांवों की रफ्तार थम सी गई है। जरूरी सेवाएं ठप पड़ गई हैं। हड़ताल के चलते पंचायत स्तर पर मिलने वाली जरूरी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने, पेंशन योजनाओं के निष्पादन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और राशन कार्ड से जुड़े कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इससे फतेहपुर प्रखंड के आम ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब ग्रामीण क्षेत्रों में साफ तौर पर दिखने लगा है। सचिवों ने सरकार पर वादाखिलाफी, शिथिलता और उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया है। उनका कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.