बक्सर, फरवरी 26 -- पेज पांच की लीड ------ परेशानी राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से दाखिल-खारिज व परिमार्जन के मामलों का नहीं हो रहा निष्पादन जमीन संबंधित कार्यों को लेकर अंचल का चक्कर लगा रहे लोग सत्रह सूत्री मांगों को लेकर संघर्ष की राह पर हैं राजस्व कर्मचारी 17 हलका का प्रभार देने का डुमरांव सीओ ने दिया था आदेश 24 घंटे में डोंगल को करना था एक्टिवेट, पर नहीं लिया प्रभार फोटो संख्या- 13, कैप्सन- गुरुवार को अंचल कार्यालय में कार्य नहीं होने पर सीओ से अपनी समस्याएं बताते लोग। डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। राजस्व कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। इससे निपटने और अंचलों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से बीते 14 फरवरी को नया आदेश जारी किया गया था। डीएम साहिला के निर्देश पर सीओ ने डुमरांव अंचल के राजस्व कर्मचारियों का प्रभार पंचायत सचिवों व अमी...