चंदौली, जुलाई 22 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत विकास योजना पर आधारित ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायक प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका शुभारंभ वाराणसी मंडल के पंचायत उपनिदेशक समरजीत यादव और सीपीआरसी के वरिष्ठ फैकल्टी और प्रबंधक सुनील सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के पहले दिन नियामताबाद और सदर ब्लॉक के सचिव और पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण हुआ। इस दौरान उपनिदेशक ने कहा कि पंचायत विकास योजना के तहत ग्राम पंचायतों में जो कार्ययोजना बनती रही है, उसमें ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए निष्पक्ष और डेटा-आधारित मुल्यांकन के लिए रास्ट्रीय स्तर से ग्राम पंचायत विकास योजना में 15 गुणवत्ता संकेतक स...