बुलंदशहर, अप्रैल 8 -- क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ा स्थित ग्राम पंचायत सचिवालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला कार्यालय परिसर के अंदर गाने पर नृत्य करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में एक युवक महिला के नृत्य के दौरान तालियां बजाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति द्वारा यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया, जिसके बाद यह तेजी से फैल गया। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस संबंध में एसडीएम रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.