सिमडेगा, जनवरी 9 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत सचिवालय में ठंड से राहत देने के उद्देश्य से बुजुर्ग एवं जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक ने की। मौके पर पंचायत के सभी वार्ड क्षेत्रों से आए कुल 100 लाभुकों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। मौके पर वार्ड सदस्य महालक्ष्मी कुमारी,असरिता भेंगरा, सरस्वती कुमारी उपस्थित थे। मुखिया ने कहा कि ठंड काफी बढ़ चुकी है,शीतलहर बह रही है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम में गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों की सहायता करना पंचायत की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्य जारी रखने की बात कही। इधर कंबल पाकर ग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.