चतरा, जून 20 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत सचिवालय मदगड़ा में शनिवार को चतुर्थ वर्षगांठ सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित विद्यार्थियों में जुगेश कुमार, राजरंजन पाण्डेय, सोनाक्षी कुमारी, उषा कुमारी सहित अन्य मेधावी बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान मदगड़ा की मुखिया सुप्रिया कुमारी द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।समारोह में विधायक जनार्दन पासवान, चिरीदीरी के मुखिया श्री घनश्याम पासी, मदगड़ा पंचायत समिति सदस्या ममता देवी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक...