गिरडीह, जनवरी 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के देवराडीह पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों के द्वारा बुधवार रात्रि में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों ने मेन गेट पर लगे ताला को तोड़कर घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने एक लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है। इस संबंध में पंचायत सचिव खुशबू कुमारी के द्वारा गुरुवार को बगोदर थाना में मामले की लिखित शिकायत की गई है। साथ ही बीडीओ निशा कुमारी को भी घटना की जानकारी दी गई है। आवेदन में पंचायत सचिव ने कहा है कि पंचायत सचिवालय में चोरी होने की सूचना पंचायत के मुखिया गायत्री कुमारी के पति पूरन कुमार महतो के द्वारा मुझे मोबाइल के माध्यम से दी गई। इसके बाद मैं पंचायत सचिवालय पहुंचकर मामले की छानबीन की तब मेन गेट में लगे दोनों ताला टूटा हुआ पाया गया एवं जिस कमरे में सामग्रियां थी उसके दरवाजे भी...