पंचायत सचिवालय का ताला तोड़कर बैटरी व इनवर्टर चोरी
औरैया, जून 24 -- ब्लॉक भाग्यनगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपरपुर स्थित पंचायत सचिवालय में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने ताला और सेंट्रल लॉक तोड़कर बैटरी व इनवर्टर चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत प्रशासन और पुलिस को दी। बताया गया कि सुबह जब ग्रामीण पंचायत सचिवालय पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला। इसके बाद प्रशासक ग्राम प्रधान अशोक यादव और पंचायत सचिव पंकज उपाध्याय को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया।
पुलिस की जांच मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा सचिवालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक मुंह पर गमछा बांधे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो सचिवालय का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.