पंचायत वोटर लिस्ट का हुआ अंतिम प्रकाशन, ग्राम पंचायतों में 68,543 वोटर बढ़े
सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। जिले की 884 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 19,24,716 हो गई है। 2021 में जिले में 18,56,173 मतदाता थे। 10 जून को मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन हुआ जिसके अनुसार, इन पांच सालों में जिले की ग्राम पंचायतों में 68,543 मतदाता बढ़ गए हैं। एडीएम प्रशासन व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संतोष बहादुर सिंह के अनुसार, 23 दिसंबर 2025 को हुए वोटर लिस्ट के अनंतिम प्रकाशन में जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 19,27,438 मतदाता थे। इसके बाद 9 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट नामों के प्रथम और द्वितीय सत्यापन (जांच) में क्रमशः 39,022 व 12,211 कुल 51,233 मतदाताओं के नाम कटे हैं जबकि दावे और आपत्तियां की सुनवाई में 48,511 नाम बढ़े है। सिंह ने बताया कि 10 जून को सभी ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.