कटिहार, अगस्त 7 -- बरारी। संवाद सूत्र ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से पंचायत विकास दिवस की बैठकों में चयनित प्राथमिकता वाली योजनाओं को विकसित ग्राम पंचायत योजना बीजीपीपी के तहत सैचुरेशन मोड में शामिल करने का निर्देश दिया है। कनीय अभियंता सुधीर कुमार मंडल ने बताया कि 22 जुलाई 2026 को जारी विभागीय पत्र के अनुसार विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन ग्रामीण भीबीजीरामजी योजना बिहार-2026 के अंतर्गत ग्राम सभाओं के माध्यम से योजनाओं का चयन कर उन्हें वार्षिक कार्ययोजना में शामिल करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पक्की सड़क एवं नाली निर्माण विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, शौचालय, चहारदीवारी, किचन, शेड, खेल मैदान ग्रामीण हाट-बाजार जल संरक्षण लघु सिंचाई स...