मुंगेर, अगस्त 30 -- टेटियाबंबर। प्रखंड क्षेत्र की सभी सात पंचायतों में 30 अगस्त को पंचायत विकास दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान सभी पंचायत भवनों में ग्राम सभा आयोजित कर पंचायत के विकास और आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाएगी। पंचायत विकास दिवस अभियान की शुरुआत बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जून माह में टेटिया बंबर से ही की थी। इसके बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। नोनाजी पंचायत भवन में सुबह 10 बजे मुखिया सुरेश यादव की अध्यक्षता में ग्राम सभा होगी। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुनकर विकास कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 18 पंचायतों में आज विकास योजनाओं की होगी समीक्षा ---------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...