खगडि़या, जून 29 -- खगड़िया, नगर संवाददाता बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित किए जाने वाले पंचायत विकास शिविर के क्रम में जिले के सदर प्रखंड अन्तर्गत बेला सिमरी पंचायत में लोगों को मद्यनिषेध को लेकर जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- पंचायत विकास दिवस पर आयोजित ग्रामसभा में मद्यनिषेध को लेकर किया जागरूकपंचायत विकास शिविर का संचालन डीएम विक्रम विरकर के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में पंचायत विकास शिविर का आयोजन किया गया। सदर प्रखंड अंतर्गत बेलासिमरी पंचायत में आयोजित शिविर में डीएम विक्रम विरकर ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया एवं आमजनों से संवाद स्थापित किया। शिविर की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय एवं जिलास्तरीय पदाधिकारी भी उपस्थित र...