अररिया, जून 29 -- अररिया, वरीय संवाददाता। जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति देने तथा पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से रविवार को अररिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया गया। इस क्रम में डीएम विनोद दूहन ने अररिया सदर प्रखंड की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान, पंचायत स्तर पर संचालित विकास कार्यों की समीक्षा तथा आगामी विकास योजनाओं पर ...