गढ़वा, फरवरी 28 -- मझिआंव। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मारुत नंदन सोनी ने नगर निकाय चुनाव में विपरीत परिणाम के बावजूद जनादेश को स्वीकार करते हुए तमाम नगर पंचायतवासियों का आभार व्यक्त किया है। प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि नगर पंचायत मझिआंव की सम्मानित जनता के जनादेश को वह पूर्ण सम्मान और सहृदयता के साथ स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह परिणाम उनके प्रयासों का अंतिम अध्याय नहीं है, बल्कि आत्ममंथन और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सबों ने मुझे प्रबल विपक्ष के दावेदारी का हक दिया है। आप सभी का सहयोग रहा तो वह नगर पंचायत से समूल रूप से भ्रष्टाचार और लूट खसोट मिटाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने तमाम नगर पंचायतवासियों से लोकतंत्र के महापर्व के परिणाम को स्वीकार करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के अपील ...