जहानाबाद, अप्रैल 30 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के निजी सभागार में कलेर प्रखंड के टेरी पंचायत के पंचायत रोजगार सेवक मोहम्मद अख्तर हुसैन के सेवानिवृत्ति के बाद गुरूवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर पंचायत रोजगार सेवक संघ के द्वारा सेवानिवृत पंचायत रोजगार सेवक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए विदाई दिया गया एवं उनके द्वारा पंचायत में किए गए कार्यों का सराहना किया गया। 2007 में अरवल जिले मे पंचायत रोजगार सेवक के पद पर योगदान दिये थे। सेवा काफी सराहनीय दिये है। इस मौके पर कई वक्ताओं ने पंचायत रोजगार सेवक के समस्याओं के बारे में भी बात रखी। आयोजित समारोह में डीआरडीए निदेशक मुकेश कुमार, कलेर के मनरेगा कार्यक्रम पदा...