गोरखपुर, फरवरी 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उपनिदेशक पंचायत गोरखपुर मंडल ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी एडीओ पंचायत, आरजीएसए योजना के तहत पंचायत भवन, पीएलसी, सीएससी से जुड़े ग्राम प्रधान और सचिव शामिल हुए। साथ ही स्टेट योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल, पंचायत भवन ध्वस्तीकरण, ओएसआर पोर्टल पर अनकैटेगराइज्ड धनराशि, सीएससी संचालन और छठे वित्त आयोग की प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। बैठक में अवधेश पटेल, स्टेट कंसलटेंट आरजीएसए भी जुड़े रहे और योजनाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...