जमशेदपुर, मार्च 24 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के 127 पंचायत मोबलाइज को 1 साल बाद चार महीने के मानदेय का एकमुश्त भुगतान किया जा रहा है। इनमें से 85 का मानदेय उनके खाते में भेज दिया गया है जबकि 42 को भेजने की प्रक्रिया चल रही है। इन सभी को एक साथ 16-16 हजार रुपए एक मुश्त उनके खाते में भेजे जा रहे हैं। यह राशि अप्रैल से जुलाई 2025 के लिए है। इससे पूर्व इनकी नियुक्ति के समय से अर्थात जनवरी से मार्च तक का मानदेय पिछले साल भुगतान किया गया था। 2025 के जनवरी माह में ही इन सभी की नियुक्ति की गई थी। पहली बार इन सभी का भुगतान सभी पंचायत के द्वारा गया था। तब पंचायती राज विभाग ने पंचायत को ही भुगतान के लिए राशि भेज दी थी। लेकिन अब भुगतान का तरीका बदल गया है। अब एसएनए स्पर्श विधि से सभी मोबलाइजर के बैंक खाते में पंचायती राज विभाग ही राशि भेज रहा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.