पूर्णिया, दिसम्बर 27 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। शुक्रवार को पंचायत भवन में मनरेगा योजना का नाम बदले जाने को लेकर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों को योजना का नाम बदलकर 'जीरामजी' किए जाने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख निखिल किशोर उर्फ भिखारी यादव, मुखिया रूशन देवी, मुखिया पति राजू दास, रोजगार सेवक विशाल कुमार, पंचायत सेवक अंगद कुमार दास, कार्यपालक विकास कुमार, कारे लाल महलदार, सुबोध ऋषि, नरेश चौहान, नागेंद्र चौहान, देव कुमार एवं डोमन पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे। पंचायत सेवक ने योजना में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए बताया कि अब मनरेगा का नाम बदलकर 'जीरामजी' कर दिया गया है। इसके तहत अब मजदूरों को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा तथा मजदूरी दर 228 रुपये से बढ़ाकर 255...