अमरोहा, अप्रैल 8 -- मंडी धनौरा। बीते दिसंबर माह में हुई एक पंचायत में मारपीट के बाद युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर में बीते दिसंबर माह में चल रही एक पंचायत में विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। जमकर लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में रवि और मोनू घायल हो गए थे, उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से रवि की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद रवि की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में मोनू की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने एक सप्ताह बाद घटना में शामिल अभिषेक, नेपाल व अजय को गिरफ्तार कर चालान किया था। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि बुधव...