संभल, फरवरी 20 -- असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के दौरान युवक की जूते-चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर डायल 112 और मढ़न चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार असमोली क्षेत्र के एक युवक की नखासा थाना क्षेत्र निवासी युवती से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान युवती के परिजनों ने फोन पर बातचीत पकड़ ली। पूछताछ में युवती ने पूरी जानकारी परिजनों को दे दी। बताया गया कि दो दिन पहले युवती पक्ष के लोग गांव पहुंचे थे, जहां पंचायत कर मामला सुलझा दिया गया था। इसके बावजूद युवक और युवती के बीच बातचीत जारी रही। गुरुवार को पूर्व प्रधान के यहां दोबारा पंचायत बैठी। पंचायत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो ग...