अलीगढ़, जुलाई 22 -- जट्टारी, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (अत्री) की महापंचायत में किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी गई। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी प्रहलाद सिंह स्यारौल ने की, जबकि संचालन खैर तहसील प्रभारी चौधरी जयवीर सिंह तालान ने किया। पंचायत को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कड़ा विरोध किया। यह भी पढ़ें- अमेरिका से व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शनमहापंचायत में उठाई गई मांगें उन्होंने कहा कि यह समझौता पूरी तरह से किसान विरोधी है और इससे देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। पंचायत के बाद देश के प्रधानमंत्री के नाम 7 सूत्रीय और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन टप्पल ब्लॉक के एडीओ पंचायत इंद्रजीत भाटी को सौंपा गया। प्रधानमंत...