बोकारो, दिसम्बर 22 -- चास प्रतिनिधि। चास प्रखंड के बिजुलिया पंचायत की गांव कमेटी से पंचायत में विकास कार्य सहित स्थानीय लोगों की भागीदारी से बड़ा बदलाव आएगा। जहां वे योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों की पहचान और जरूरी कामों में मदद करके पंचायत को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बना सकते है, जिससे पंचायत की अधिकांश समस्याओं पर काम किया जा सकेगा। इस बाबत पंचायत के मुखिया बासूदेव रजवार ने कहा कि पंचायत के सभी गांवों में गांव कमेटी कार्यरत है। इसमें शामिल सदस्य संबंधित गांव की समस्याओं के निपटारे सहित मूलभूत सुविधा व आवश्यक योजनाओं के संचालन पर काम करते है। जन भागेदारी से योजनाओं के प्रस्ताव रखने, निगरानी करने और लाभार्थियों को चुनने में सहयोग मिलती है। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन मुखिया की बनी गांव की कमेटी पंचायत के विकास में सहायक...