सहारनपुर, जनवरी 28 -- बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पंचायत के तुगलकी फरमान के चलते प्रेमी युगल के साथ जूते, थप्पड़ और डंडों से मारपीट की गई। युवक-युवती हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे, लेकिन पंचायत में मौजूद कुछ लोग उन्हें पीटते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंचायत के दौरान प्रेमी युगल को सजा के तौर पर पीटा जा रहा है, जबकि आसपास बैठे कई मौजिज लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी इस अमानवीय कृत्य को रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जा रहा है कि युवती के बुलावे पर युवक उससे मिलने उसके घर पहुंचा था। इसकी भनक लगते ही गांव के कुछ लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और बाद में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में प्रेमी युगल को पेशकर सजा के नाम पर स...