कटिहार, जुलाई 7 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार बादल ने प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन बड़झल्ला के सभागार एवं वीणापानी पुस्तकालय परसा में बाल श्रमिकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बड़झल्ला पंचायत बाल श्रम मुक्त होगा। पंचायत में प्रवासी मजदूरों की सूची बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों से काम नहीं करवाएं। यह अपराध है। बच्चों को स्कूल भेजें। सरकार द्वारा संचालित बाल श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की विस्तार से चर्चा की।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन श्रमिक कार्ड बनाने की सुविधा है। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी किशोर कुमार मंडल ने किया। इस मौके पर श्रम अधीक्षक पीटर मिंज ने श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बड़झल्ला पंचायत को बाल श्रममुक्त बनाने की घोषणा कार...