मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- औराई, एसं। थाना क्षेत्र के रामपुर चौक पर मंगलवार को पंचायत में दो गुटों के बीच मामूली विवाद में हिंसक झड़प हो गई। चाकूबाजी में एक गुट के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में सभी को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर अनिमेष ने मो. अदनान, मो. महफूज, मो. इरफान को गंभीर हालत में मेडिकल रेफर कर दिया। तीनों के सिर में चाकू लगा है। वहीं, मो. अरसद, मो. अनवर, नूर आलम उर्फ चांद का पीएचसी में इलाज किया गया। सूचना पर पहुंचे दारोगा अरविंद कुमार पासवान ने मामले की छानबीन की। दोनों गुटों के लोगों से बयान लिया। जख्मी वार्ड सदस्य मो. चांद ने पुलिस को बताया कि रामपुर में एक युवती को देखकर बच्चा चोर समझकर लोग हंगामा करने लगे। जानकारी मिलने के बाद पंचायत बुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.