देहरादून, जून 13 -- हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन (धर्मेंद्र) का दो दिवसीय पंचायत का समापन हो गया। अलकनंदा मैदान स्थित कार्यक्रम के समापन अवसर पर नायब तहसीलदार प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के सामने बहुत समस्याएं है। किसानों के आंदोलन प्रशासन को हिला देते हैं। डीजल और खाद नहीं मिलने से किसानों के सामने खेती की समस्या बढ़ रही है। संगठन किसानों की समस्याओं का ज्ञापन प्रत्येक जिले में प्रशासन को दे। लड़ाई बहुत लंबी है। स्मार्ट मीटर का विरोध किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...