पंचायत में किसानों की समस्याओं पर गरजी भाकियू
अयोध्या, जून 10 -- बीकापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के तत्वावधान में बुधवार को तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर एक दिवसीय किसान पंचायत एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने खेती-किसानी और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अधिवक्ता संतोष कुमार वर्मा ने की। इस दौरान किसानों ने छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, विद्युत आपूर्ति की समस्या, यूरिया खाद की उपलब्धता, चकमार्गों एवं तालाबों पर अवैध अतिक्रमण, जर्जर सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई एवं निर्माण सहित अन्य जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया।बैठक के उपरांत भाकियू पदाधिकारियों ने नायब तहसीलदार रामखेलावन को ज्ञापन सौंपकर किसानों की 21 सूत्रीय मांगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.