पंचायत में उठी कार्रवाई की मांग, गठित होगी समिति
बांदा, जून 7 -- नरैनी। कस्बे के खरोच मार्ग स्थित देवीनगर मोहल्ले में कारू माता मंदिर में स्थापित काली माता की अष्टभुजा प्रतिमा को अराजकतत्वों के खंडित किए जाने की घटना के बाद रविवार को मंदिर प्रांगण में सर्वसमाज की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में नगरवासियों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किए जाने की मांग उठाई। कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थापित प्रतिमा काफी प्राचीन है। प्रशासन को मामले का शीघ्र खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। सभी वर्गों से एकजुट होकर मंदिर की सुरक्षा और नई प्रतिमा स्थापना में सहयोग करने का आह्वान किया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, संचालन और सुरक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। नियमित पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.