बरेली, अप्रैल 22 -- एक गांव में हो रही पंचायत में दबंगों ने बवाल खड़ा कर दिया। दबंगों ने पंचायत में मौजूद पूर्व ग्राम प्रधान पति और उसके अधिवक्ता बेटे की पिटाई कर दी। घटना की रिपोर्ट अधिवक्ता की ओर से थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईध जागीर गांव की एक महिला एक युवक से विवाह करना चाहती है। लेकिन गांव के दबंग उसपर हलाला का दबाव बना रहे हैं। जिसे लेकर मंगलवार को गांव में ही एक ग्रामीण के घर में पंचायत हो रही थी। इस पंचायत में गांव के पूर्व ग्राम प्रधान पति मोहम्मद अनीस और उनका बेटा मोहम्मद अरशद एडवोकेट भी शामिल हुए थे। यह भी पढ़ें- हलाला के लिए महिला पर दबाव बना रहे दबंग, महिला को हलाला के लिए कमरे में खींचा मोहम्मद अरशद का आरोप है। कि इसी बीच मुन्ने उसका बेटा इश्तयाक व इसरार, गोलिया, बबलू घर में घुस आए और उसकी व ...