लखीमपुरखीरी, जून 29 -- ग्राम पंचायत मडरिया के दर्जनों मतदाताओं के नाम पंचायत निर्वाचक नामावली 2026 की अंतिम सूची से कट जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी, तहसील मितौली को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में पूर्व प्रधान रामपाल सिंह के बेटे भाजपा नेता प्रमोद कुमार ने बताया कि 2025 की अनंतिम मतदाता सूची में जिन लोगों के नाम दर्ज थे, वह नाम 2026 की अंतिम सूची से गायब हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि 2021 के पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव की नामावली में भी उनके नाम मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पंचायत मतदाता सूची से 63 नाम गायब, लोगों में आक्रोश सभी प्रार्थी ग्राम पंचायत मडरिया के मूल निवासी हैं और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। चुनाव आयोग के निर्दे...