शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- शाहजहांपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करते हुए नई समय-सारिणी जारी की है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में यह संशोधित कार्यक्रम लागू किया गया है। जारी सूचना के अनुसार 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं के डुप्लीकेशन हटाने और कम्प्यूटरीकरण की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद 29 मई से 9 जून तक मतदान केंद्रों का क्रमांकन, वार्ड मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन और सूची से जुड़ी अन्य प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। अंतिम रूप से निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 10 जून को किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पुनरीक्षण की नई समय-सारणी हुई जारी डीएम ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार ...