कन्नौज, अप्रैल 25 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनहां में बीती रात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर कंप्यूटर उपकरण सहित हजारों का सामान पार कर दिया। ग्राम प्रधान ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत गुनहां के पंचायत घर में बने कंप्यूटर कक्ष का अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और अंदर रखे उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना 8 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे से लेकर 9 अप्रैल की दोपहर 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। चोर पंचायत भवन से एक प्रिंटर, एक मॉनिटर, एक सीपीयू, माउस, कीबोर्ड तथा एक इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान रेशमा देवी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है और कार्रवाई की मांग की है। प्रधान रेशमा देवी का कहना है कि पंचायत के जरूरी कार्यों के लिए उपयोग ...