बाराबंकी, अप्रैल 29 -- रामनगर। क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में पंचायत घर का सपना अब तक अधूरा है, जब कि योजना लागू हुए नौ साल बीत रहे हैं। सिलौटा, घोखरिया, कटियारा, निजामपुर, बिदौरा-परसपुर और लहडरा में पंचायत घर नहीं बन सके। बताते हैं कि घोखरिया और सिलौटा में पंचायत भवन खंडहर होकर अनुपयोगी बने हैं, जिनमें बैठकर काम करना जान जोखिम में डालना है। लहड़रा में भी काफी पुराना भवन जर्जर होकर गिर गिर चुका है। यहां भी नया भवन नहीं बन सका। कटियारा में केवल कहने को एक कमरा है जो काफी पुराना और अनुपयोगी हो चुका है। यहां नवीन भवन का प्रस्ताव हुआ मगर आगे बढ़ नहीं सका। यह भी पढ़ें- किन्हौली का पंचायत घर बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन निजामपुर में पंचायत भवन का प्रस्ताव मंजूर तो हो गया है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका। बिदौरा-परसपुर में पंचायत ...