गंगापार, जनवरी 6 -- विकास खण्ड बहरिया के रामपुर उर्फ दौलतपुर ग्राम सभा में बने पंचायत भवन में बीती रात अज्ञात चोरों ने कमरों में लगे ताले को काट कर हजारों का सामान पार कर दिया। जिसमें एक इनवर्टर, दो बैटरी सहित अन्य सामान उठा ले गये। सुबह जब पंचायत सहायक कुलदीप यादव पंचायत भवन का ताला खोलने गया तो देखा कि कमरे का ताला पहले से ही टूटा पड़ा था और कमरे में रखे सभी सामान गायब थे। उक्त घटना की सूचना ग्राम प्रधान रामराज मौर्य को दी। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने बहरिया थाने पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...